विलोम शब्द: हिंदी में विपरीत अर्थ वाले शब्दों की सम्पूर्ण जानकारी
विलोम शब्द की परिभाषा
एक दूसरे के विपरीत अर्थों एवं मंतव्यों को प्रकट करने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते है। हिंदी में विलोम शब्द या तो मूलरूप में उपस्थित हैं या फिर उपसर्ग लगाकर या उपसर्ग बदल कर बनायें जाते हैं। विलोम शब्दों के सम्बन्ध में ध्यातव्य है की संज्ञा पद का विलोम संज्ञा पद, विशेषण का विलोम विशेषण, क्रिया का विलोम क्रिया पद, और क्रिया विशेषण का विलोम क्रिया विशेषण होता है।
(अ)
शब्द विलोम
1. अक्खड़ – भद्र
2. अभिज्ञ – अनभिज्ञ
3. अनंत – अंत
4. अंतरंग – बर्हिरंग
5. अनाहूत – आहूत
6. अचल – चल
7. अधम – उत्तम
8. अधोमुख – उर्ध्वमुख
9. अवनति – उन्नत
10. अतल – वितल
(आ)
1. आकाश – पाताल
2. आकर्षण – विकर्षण
3. आद्र – शुष्क
4. आरोह – अवरोह
5. आकीर्ण – विकीर्ण
6. आहार – अनाहार
7. आदर्श – यथार्थ
8. आश्रित – निराश्रित
9. आवरण – अनावरण
10. आयात – निर्यात
(इ)
1. इति – अथ
2. इच्छा – अनिच्छा
3. इहलोक – परलोक
4. इष्ट – अनिष्ट
(ई )
1. ईमानदार – बेईमान
2. ईश्वर – अनिश्वर
3. ईप्सित – अनीप्सित
(उ )
- 1.उत्कृष्ट – निकृष्ट
2.उपकार – अपकार
3. उत्थान – पतन
4. उत्कर्ष – अपकर्ष
5. उन्नति – अवनति
6. उन्मूलन – रोपड़
7. उपसर्ग – अपसर्ग, प्रत्यय
8. उदघाटन – समापन
9. उर्वर – ऊसर
10. उदय – अस्त
(ऊ)
1. ऊर्ध्व – अध
2. उर्ध्वगामी – अधोगामी
3. ऊंच – नीच
4. ऊष्मा – शीतलता
(ऋ)
1. ऋजु – वक्र
2. ऋणात्मक – धनात्मक
(ए)
1. एकाधिकार – सर्वाधिकार
2. एक – अनेक
3. एकाकी – समग्र
4. एकत्र – सर्वत्र
5. एकांत – अनेकांत
(ऐ)
1. ऐश्वर्य – अनैश्वर्य
2. ऐहिक – पारलौकिक
3. ऐक्य – अनैक्य
4.ऐतिहासिक – अनैतिहासिक
(ओ)
1. ओजस्वी – निस्तेज
2. ओछा – गम्भीर
3. ओतप्रोत – विहीन
(औ)
1.औपचारिक – अनौपचारिक
2. औरत – आदमी
3. औरस – दत्तक
4. औषधि – अनौषधि
5. औदार्य – अनौदर्य
(क)
1. कनिष्ठ – वरिष्ठ
2. कथित – अकथित
3. कापुरुष – पुरुषार्थी
4. कीर्ति – अपकीर्ति
5. क्रिया – प्रतिक्रिया
(ख)
1. खण्डन – मंडन
2. खर्च – आमदनी
3. ख़रीद – फरोख्त
4. खल – सज्जन
5. खेचर – भूचर
6. खीजना – रीझना
7.खरा – खोटा
8. खेद – प्रसन्नता
(ग)
1. गम्भीर – उथला
2. गलत – सही
3. गरिमा – लघिमा
4. गगन – पृथ्वी
5. गमन – आगमन
6. गत – आगत
7. गत्यात्मक – स्थिर
8. ग्रहण – त्याग
(घ)
1. घटित – अघटित
2. घना – विरल
3. घात – प्रतिघात
4. घृणा – प्रेम, स्ने
5. घोष – अघोष
( च)
1. चेतन – अचेतन, जड़
2. चिकना – खुदरा
3. चोर – साहूकार
4. चेतना – मूर्च्छा
5. चिरायु – अल्पाय
( छ)
1 . छली – निश्छल
2. छिन्न – युक्त
3. छोह – अक्रपा
4. छुटकारा – बंधन
5. छीजना – बढ़ना
(ज)
1. जागरण – निद्रा
2. ज्वार – भाटा
3. जटिल – सरल
4. जारज – औरस
5. जड़ – चेतन
(झा )
1. झोपड़ी – महल
2. झीना – मोटा
3. झगड़ालु – शांतिप्रिय
(ट)
1. टूटना – जुड़ना
2. टोटा – फायदा
(ठ)
1. ठोस – तरल
2. ठिगना – लम्बा
3. ठीक – गलत
(ड)
1. डरपोक – निडर
(त)
1. तृष्णा – वितृष्णा
2. तिमिर – प्रकाश
3. तेजस्वी – निस्तेज
4. तृषा – तृप्ति
5. तटस्थ – सापेक्ष
(थ)
1. थोक – फुटकर
2. थोड़ा – बहुत
3. थल – जल
4. थकावट – स्फूर्ति
(द)
1. दोष – गुण
2. दुष्ट – भद्र
3. दास – स्वामी
4. दरिद्र – सम्पन्न
5. द्वंद्व – निर्द्वंद्व, शांति
(ध)
1. धनात्मक – ऋणात्मक
2. धवल – कृष्ण
3. ध्वंस – निर्माण
4. धनवान् – अंकिचन
5. धीर – अधीर
(न)
1. निर्मल – मलिन
2. निषिद्ध – सिध्द
3. नूतन – पुरातन
4. नत – उन्नत
5. निराकार – साकार
(प )
1. प्रधान – गौड़
2. पुरस्कार – दण्ड
3. पण्डित – मूर्ख
4. पतन – उत्थान
5. प्राचीन – अर्वाचीन
(ब)
1. बंजर – उर्वर
2. बद्ध – मुक्त
3. बाढ़ – सूखा
4. बहुतायत – कमी
5. बुराई – भलाई
(भ)
1. भय – साहस
2. भव्य – साधारण
3. भूगोल – खगोल
4. भोगी – योगी
5. भावी – अतीत
(म)
1. मग्न – दुखी
2. मूक – वाचाल
3. मूल्यवान – मूल्यहीन
4. मानवीय – अमानवीय
5. महात्मा – दुरात्मा
(य)
1. युद्ध – शांति
2. योग – वियोग
3. युगल – एकल
4. याचक – दाता
5. यथेष्ट – कम
(र)
1. रचना – ध्वंस
2. राम – रावण
3. राग – द्वेष
4. रूपवान – कुरूप वान
5. रुदन – हास्य
(ल)
1. लिप्त – निर्लिप्त
2. लाघव – गौरव
3. लुभावना – घिनौना
4. लोभी – निर्लोभी
5. लजीला – निर्लज्ज
(व)
1. वाचाल – मूक
2. व्यक्तिगत – सामाजिक
3. विख्यात – कुख्यात
4. विदाई – स्वागत
5. विसर्जन – आवाहन
(श)
1. शोषक – पोषक
2. श्लील – अश्लील
3. शुक्ल – कृष्ण
4. श्यामा – गौरी
5. शाप – आशीर्वाद
(स)
1. समास – व्यास
2. साकार – निराकार
3. स्तुति – निंदा
4. संकल्प – विकल्प
5.सुरीति – कुरीति
(ह)
1. हर्ष – विषाद
2. हरा – सूखा
3. हल्का – भारी
4. हास – रुदन
5. हित – अहित
(क्ष)
1. क्षणिक – शाश्वत
2. क्षमा – दण्ड
3. क्षर – अक्षर
4. क्षुद्र – विराट
(ज्ञ)
1. ज्ञात – अज्ञात
2. ज्ञान – अज्ञान
3. ज्ञेय – अज्ञेय
